फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः वरुणा में डूबने से ममेरे भाइयों की मौत, दोनों का शव बरामद, पूरे गांव में मातम

Wed, 25 Aug 2021 12:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कोदैला गांव के पास वरुणा नदी में सोमवार को दोपहर में डूबे ममेरे भाइयों की तलाश में ग्रामीण दोपहर से ही जुटे थे, लेकिन रामपुर और भदोही जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।  
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के कोदैला गांव के पास सोमवार दोपहर नदी में डूबे ममेरे भाइयों का शव बरामद हो गया। एक का शव मंगलवार सुबह घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर जबकि दूसरे किशोर का शव बुधवार सुबह उमरी गांव के पास से बरामद हुआ। इस हादसे से पूरे गांव में मातम है। रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 भदोही जिले के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम का पुत्र सनी (14) रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह अपने ममेरे भाई अजय शंकर (18) पुत्र विजयशंकर गौतम के साथ गांव में वरुणा नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां दोनों नदी में डूब गए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर नदी में मछुआरों द्वारा गाड़े गए बांस के बीच फंसा सनी का शव बरामद हुआ। जबकि अजय शंकर का शव बुधवार को उमरी गांव स्थित नदी में बने पुल के नीचे झाड़ी में फंसा मिला। थानाध्यक्ष रामपुर विजयशंकर सिंह ने कहा कि नदी में मिले दोनों किशोरों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

सीमा विवाद के कारण 24 घंटे बाद पहुंचे गोताखोर 

कोदैला गांव के पास वरुणा नदी में सोमवार को दोपहर में डूबे ममेरे भाइयों की तलाश में ग्रामीण दोपहर से ही जुटे थे, लेकिन रामपुर और भदोही जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।  सीमा विवाद के कारण पुलिस ने 24 घंटे तक गोताखोर को भी बुलाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण खुद नदी में दोनों की तलाश में जुटे थे।

जहां मंगलवार सुबह आठ बजे किशोर का शव  घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर मिला। दोपहर करीब एक बजे दो गोताखोरों को जौनपुर से बुलवाया गया। दूसरे युवक की तलाश में पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ नदी के किनारे जुटी रही। बुधवार सुबह उसका शव घटनास्थल से दूर उमरी गांव के पास मिला।  नदी में डूबे अजय शंकर पांच बहनों के बीच अकेला भाई हैं। मां सीमा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें