फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधूत कुटी के सेवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खानापट्टी गांव स्थित अवधूत कुटी के सेवक पर रविवार की रात सोते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से फरार है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के लम्भुआ कला गांव निवासी विजय प्रताप सिंह कई महीनों से अवधूत कुटी पर रहकर सेवा व पूजा अर्चना करते हैं। रविवार की रात पूजा-पाठ कर भोजन करने के बाद वे कुटी के विश्राम कक्ष में सो रहे थे। आरोप है कि रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ वहां आया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। वहीं, पीड़ित ने घटना की सूचना कुटी के प्रधान सेवक को दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजा। उधर सूचना पाकर कुटी पर पहुंची पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि इलाज कराकर वापस लौटे सेवक विजय सिंह ने नामजद युवक और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि रात में ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी गई थी। जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें