फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में मंगलवार की रात एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छितौना गांव निवासी सुनील दुबे (40) पुत्र स्वर्गीय चंद्र दत्त दुबे रात को परिवार के सदस्यों के साथ छत पर खाना खाने के बाद सो गए। रात में ही उन्होंने नीचे आकर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। सुबह सुनील का पुत्र आयुष (15) नीचे कमरे में आया तो उसके पिता का शव गमछे के सहारे घर के पटनी में लगे फंदे से लटकता हुआ मिला। उसने भाग कर अपनी मां व परिवार वालों को बुलाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे की स्थिति देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे आयुष ने बताया कि हमारे घर जाने के लिए रास्ता नहीं था, जिसको लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी बात पर मंगलवार की शाम 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस जांच पड़ताल करके सुबह थाने पर आने के लिए बोलकर लौट गई। सुनील सिरकोनी बाजार में एक बैट्री की दुकान पर काम करते थे। घटना के बाद बेटी सानिया (18), तमन्ना(9 ), बेटा आयुष और पत्नी साधना देवी का रो - रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी है। किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें