फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे दलित: चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दलितों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सत्ता में बैठे लोगों को दलितों की चिता नहीं है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित बहुजन समाज भाईचारा बनाओ महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्य के चुनाव में 30 लाख रुपये खर्च करने का मानक बहुजन के हित में नहीं है। यह पैसे वालों के हित में है। इक्कीसवीं सदी बहुजन समाज की है। बदलाव के लिए बड़ी उम्र नहीं, बड़ी सोच की जरूरत है। अब बहुजन समाज के लोग जाग चुके हैं। उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर ने मतदान का अधिकार राजा बनने के लिए दिया था, लेकिन कतिपय लोगों ने बहुजन समाज को सिर्फ इस्तेमाल किया। बाबा साहब कहा करते थे कि जब तक आर्थिक समानता नहीं आएगी, कोई परेशानी दूर नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन का साथ दें तो बदलाव जरूर आएगा। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें