मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने मंगलवार को नगर में रूटमार्च कर लोगों से आदर्श आचार संहिता और साप्ताहिक बंदी का पालन करने के साथ भयमुक्त शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जवानों ने सरोखनपुर, सतहरिया, मछली शहर रोड, प्रयागराज रोड, प्रतापगढ़ रोड, पकड़ी गोदाम, जंघई रोड से होते हुए रोडवेज परिसर समेत नगर के मुख्य मार्ग पर रूट मार्च किया।
क्षेत्राधिकारी अतर सिंह व थाना प्रभारी सदानंद राय ने नगर के मोहल्ला पकड़ी में स्थित प्राइमरी स्कूल निर्धारित बूथ का निरीक्षण भी किया। कहा कि लोग चुनाव में निर्भय होकर मतदान करें। गांव में अराजकता फैलाने वालों, प्रलोभन देने वालों से सावधान रहें। अगर किसी भी तरह का आप पर कोई दबाव देकर मतदान करने के लिए प्रयास कर रहा है, इसकी सूचना थाने में करें। ऐसे असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रूट मार्च में थाना प्रभारी सदानंद राय, उप निरीक्षक नंदकिशोर शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज चौबे, कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा सीआरपीएफ जवान कमल कुमार, कांस्टेबल गया प्रसाद, कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहे।