फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को मिली गति, लेकिन कई जरूरी कार्य रह गए अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जफराबाद विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में भाजपा से डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह विधायक बने। वह पांच सालों में क्षेत्र के विकास में अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि पूरे मनोयोग से विकसित करने का कार्य किया है। अपनी पूरी निधि विकास कार्यों में लगा दिया। कोरोना के कारण समुचित विकास नहीं कर पाने का मलाल है। कई जरूरी विकास कार्य कराना अभी बाकी रह गया है। बावजूद इसके, जनता के बीच रहकर कार्य किया। वहीं, सपा नेता पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने इसे निराधार बताया। कहा कि चुनाव जीतने के बाद भले ही वे अपने निधि को पूरा खर्च कर दिए हो लेकिन कोई बड़ा काम नहीं किया गया है। सिर्फ वह छोटे-छोटे कार्यों को कराकर अपने लोगों को लाभान्वित करने और अन्य लोगों को गुमराह करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण तेजी से परवान नहीं चढ़ पाई विकास की गति
पूरे दो साल कोरोना महामारी का काल था, जिससे विकास की गति तेजी से परवान नहीं चढ़ पाया। फिर भी पूरे क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा। पूरे पांच साल में साढ़े सात करोड़ की निधि मिली थी। जिसे क्षेत्र के विकास में खर्च कर डाला, लेकिन अभी भी कुछ विकास कार्य कराना बाकी रह गया है। इसमें क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के उच्चीकरण, भगरी, तालामझवारा, सेहमलपुर, राजेपुर समेत दर्जनों गांव के लोगों को जलालगंज रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए तालामझवारा लालपुर घाट पर पुल, जफराबाद और जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण, जलालपुर कस्बे के अंदर स्थित जर्जर हुए शाही पुल का जीर्णोद्धार आदि कार्य रह गया है।
विधायक ने गिनाईं यह उपलब्धियां
बहुत दिनों से बंद पड़े ट्रामा सेंटर हौज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी को करोना कॉल में चालू कराया गया। साथ ही उच्चीकृत कर कोविड-19 में एल दो हॉस्पिटल के रूप में संचालन कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में चार अधूरे पड़े पुल थानघाट पुल, गढ़हर घाट पुल, धनेजा घाट पुल, अखड़ो घाट पुल को पूरा कराया। बीबीपुर इस्माईला घाट पुल का कार्य प्रगति पर है।
जगदीशपुर मोथहा लिफ्ट कैनाल का आधुनिकीकरण और टेल तक पहुंचाने का कार्य कराया। नहर पर 12 नए पुलों का निर्माण कराया।
72 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में ऑटोएनालाइजर, डिजिटल एक्सरे, ऑक्सीजन प्लांट, दो वेंटीलेटर, हाईफ्लो नेजल कैनुला और ट्रामा सेंटर हौज में अत्याधुनिक सिटी स्केन मशीन ट्यूबवेल का कार्य कराया।
50 किलोमीटर लंबी पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण और उच्चीकरण कराया। जफराबाद बाईपास ग्रामसभा भटवार में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया।
प्रतिद्वंद्वी की बातें
क्षेत्र में नहीं हुआ कोई बड़ा विकास का कार्य
सपा नेता पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि पांच सालों में क्षेत्र में विकास का कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। चुनाव जीतने के बाद विधायक की ओर सिर्फ छोटे-मोटे कार्यो को ही कराने का काम किया है, लेकिन उनका कार्य चुनिंदा लोगों को लाभ देने तक ही सिमटा रहा, जिसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें