फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 23 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चौकी खुर्द गाव में बच्चों के विवाद में तीन मनबढ़ युवकों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना के चौकी खुर्द गाव निवासी राहुल पांडेय जमुहर स्थित माता पिता  इंटर कालेज के दसवीं में पढता है। वह मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल से घर के लिए बस से चला।

 बंधवा बाजार में बस रुकने पर तीन युवकों ने गांव को ही एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ करना शुरु कर दिया। जवाब न देने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी बस में सवार हो गए और रास्ते में उसे धमकी देते रहे।
विज्ञापन


 बस ज्यों ही चौकी खुर्द पहुंची राहुल के साथ युवक भी उतर गए और मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने हवा में फायर कर दिया।

फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जुट गये और तीनों युवकों पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है।

मारपीट के आरोप में पवारा थाना के चिताव गांव के अश्वनी सिंह को तमंचे के साथ तथा उसके दो अन्य साथी स्वामी नाथ यादव व मुलायम यादव को मारपीट और आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें