फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों का वेतन रोका

Thu, 23 Jul 2015 12:32 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के बाद भी अपने स्थान पर डटे पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देशों की अवहेलना करने वाले डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र का स्थानांतरण तालबेहट किया गया था। इसी तरह से कांस्टेबल रामप्रसाद चतुर्वेदी को थाना पूराकलां, नाराहट में तैनात बिंदा सिंह को कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी बिरधा, कोतवाली सदर में तैनात नरेंद्र सिंह सेंगर को थाना बानपुर, जाखलौन थाना में तैनात सभाजीत को कोतवाली तालबेहट, पुलिस लाइंस में तैनात प्रवीण कुमार पाल को थाना गिरार, चौकी धौर्रा में तैनात राजेश चौधरी को चौकी सिविल लाइंस, नाराहट थाने में तैनात महेंद्र पाठक को एसपीओ कार्यालय, एसपीओ कार्यालय में तैनात रामबाबू शंखवार को थाना नाराहट, महरौनी कोतवाली में तैनात रमेश चंद्र को सम्मन सेल न्यायालय, पुलिस लाइंस में तैनात आजाद कुमार पांडेय को थाना मदनपुर, थाना मड़ावरा में तैनात अजब कुमार को नाराहट, थाना बानपुर से ऊदल सिंह को थाना नाराहट, थाना बालाबेहट से खैरापति को चौकी धौरीसागर, पुलिस लाइंस से उपदेश कुमार सिंह को थाना जाखलौन एवं पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल उदयभान सिंह को थाना पाली स्थानांतरित किया गया था। स्थानांतरण आदेश के साथ ही तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया था, लेकिन यह कर्मचारी अब तक अपने स्थान पर डटे हुए हैं। इतना ही नहीं, कार्यभार ग्रहण करने के लिए उनको स्मृति पत्र भी जारी हो चुके है। निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने इन सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें