फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. अंबेडकर प्रतिमा

Tue, 24 Nov 2015 12:50 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांधीनगर बाजार के पास स्थापित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा रविवार की रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बसपा के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करवाई तो मामला शांत हुआ। पुलिस अराजक तत्वों का पता लगाने में जुट गई है।
 
सोमवार को सुबह गांव के किसी ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को देखा तो कानो कान इसकी खबर आस पास के गांवों में भी पहुंच गई। मूर्ति का कान, नाक टूट गया था और चेहरा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


 इस बात की खबर लगते ही बदलापुर विधानसभा के बसपा अध्यक्ष डा. हरपाल गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख महराजगंज अभयराज यादव, बसपा नेता राजेश सिंह,  चन्दप्रकाश यादव,  महेंद्र गौतम,  देवानंद,  केदार नाथ समेत बसपा के दर्जन

भर से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटे लोगों ने नई प्रतिमा स्थापित करने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।  सूचना पर महराजगंज के थानाध्यक्ष ओंकार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच

गए। एसओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और कारीगर बुलवाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करवाई। पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों का आक्रोश कम हुआ। थानाध्यक्ष ओंकार सिंह ने का कहना है कि पुलिस अराजक तत्वों की छानबीन शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें