क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक ने जहां जहरीला पदार्थ निगला वहीं एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में कार्रवाई की है।
फैजाबाद में लखन लाल यादव (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पुत्र श्रीकांत ने बताया कि उसका पिता रविवार को फार्म हाउस पर जाकर सो गए थे। कुछ देर बाद जाकर उन्हें जगाया तो जागे नहीं।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक लखन लाल ने किसी गलत दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर नारनौल पॉलीटेक्निक के नजदीक फाटक नंबर 45-सी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग (60) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी के महेंद्र यादव ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग ने सफेद कुर्ता-पाजामा पहना हुआ है।