फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शिक्षक समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में शिक्षक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के सरायविक्रम शुकलामगंज निवासी सुजीत (28) पुत्र राम बलि तथा राहुल (19 ) पुत्र राम शंकर एक ही बाइक से मछलीशहर आ रहे थे। दोनो ब्लॉक मुख्यालय के निकट पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के उसर बस्ती गांव निवासी जवाहर लाल पासवान (45) पुत्र राम दुलार सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से शाहगंज से घर वापस जा रहे थे। कौडिय़ा बाजार के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया
विज्ञापन

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार खानापट्टी गांव निवासी दिव्यांग शिक्षक देवेश कुमार सिंह (38) सुजानगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय से पढ़ाकर तीन पहिया स्कूटी से घर आ रहे थे। गोनापार बाजार के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मारेत ईंट के ढेर से टकरा गई। जिससे शिक्षक देवेश के सिर, पैर में चोट लगी साथ ही उनके कमर की हड्डी भी खिसक गई। जबकि बाइक पर सवार सुजानगंज क्षेत्र में ही तैनात शिक्षक रोहित तथा वहीं के बीका पुर निवासी रिंकू सिंह को भी हल्की चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दो ट्रकों में सीधी टक्कर, तीन घंटे जाम रहा हाईवे
जफराबाद। स्थानीय थाने के ठीक सामने जौनपुर- वाराणसी मार्ग पर सोमवार को सुबह सात बजे दो ट्रकों की सीधी टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया। गिट्टी लदा ट्रक वाराणसी से जौनपुर की ओर और आलू लदा ट्रक जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। जफराबाद थाने के सामने दोनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े हो गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हादसे में दोनों ट्रक के चालक व खालासी को मामूली चोटे आई हैं। थानाध्यक्ष जफराबाद पर्व कुमार सिंह ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को किनारे लगवाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें