फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति ले जा रहे लोगों से विवाद के बाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास सोमवार को मूर्ति लेकर जा रहे लोगों से विवाद के बाद मारपीट हो गई जिसमें छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के लोग सोमवार की देर रात को बदलापुर से दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे थे। वे महराजगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी शोर सुनकर किसी ने चोर समझ कर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने आननफानन मे सड़क पर पेड़ की डाल काटकर रख दिया। शोर करते हुए आ रहे लोग जब करीब पहुंचे तो गांव के लोगों को असलियत समझ में आई। ग्रामीणों ने सड़क से लकड़ी हटाकर रास्ता खाली कर दिया। लेकिन मूर्ति ले जाने वालों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर रास्ता बाधित करने की कोशिश की गई है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही तीन बाइक पर सवार नौ की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने गांव के संदीप(23), श्यामसुंदर(40), प्रमीला की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। हमलावरों में से एक बाइक पर सवार नहीं हो सका। वह पैदल ही भाग रहा था। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से घायल प्रदीप यादव निवासी केशवपुर समेत अन्य घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रदीप की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें