फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 15 गुमटियां जलकर राख, पांच लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सबरहद इमरानगंज बाजार में सोमवार की रात करीब दो बजे अबूझ हाल में आग लगने से 15 गुमटियां और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार अगलगी से पांच लाख से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने संयुक्त रूप से अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

आधी रात के बाद करीब दो बजे बाजार में गुमटियों में लगी आग की लपटें देख कर आस पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीण हैंडपंप से बाल्टी में पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने में वे असफल रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई लेकिन तब तक आसपास स्थित 15 गुमटियां और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासी हरीलाल की जनरल स्टोर, विजय सेन की बैनर-पोस्टर, राकेश की चाय पान, गुलाब की चाय-पान, गोविंद की फल, पप्पू की जलपान, फिरतू की साइकल रिपेयरिंग, खरभन की पान की, नसीम की सैलून, वसीम और मदनलाल की फल की दुकान, शंकर की फर्नीचर की दुकान, राम मूरत व मो. आजम की मुर्गे दुकान गुमटी में थी जो जलकर राख हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने जानबूझकर आग लगाई है। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ संयुक्त रूप से तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें