मड़ियाहूं/महराजगंज। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में बुधवार की रात हाई स्कूल के एक छात्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में एक राजगीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव निवासी हरीलाल पटेल का बेटा मिथिलेश पटेल (15) सेंट जेवियर इंटर कॉलेज कादीपुर में हाईस्कूल का छात्र था। वह बुधवार की शाम से ही किसी बात को लेकर काफी तनाव में था। शाम को उसके परिजन घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर सोने चले गए। साथ में उसे भी ले गए। रात में वह पाही से उठकर घर चला आया और अपने मकान के कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक के सहारे फांसी पर झूल गया । सुबह जब घर के लोग उसे ढूंढते हुए घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। देर तक आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो खिड़की से झांक कर देखा। मिथिलेश फांसी पर लटका था। शोर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उसे नीचे उतारा गया। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लए भेज दिया। बिहार के वैशाली जिले के वेलसर थाना क्षेत्र के डोमरिया निवासी उमेश महतो (48) पिछले 15 वर्षों से महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में परिवार के साथ रहता था। वह राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को सुबह करीब दस बजे वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसकी पत्नी ने दरवाजा खोलवाना चाहा तो नहीं खुला। शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो नायलान की रस्सी के फंदे पर छत के चुल्ले के सहारे वह लटक रहा था। लगों ने फंदे से उतारकर उसे डाक्टर के पास पहुंचाया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो पुत्र व एक बेटी का पिता था। बेटी मधु की शादी हो चुकी है जबकि बेटा संचीव इलाहाबाद में तैयारी करता है। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वह परिवार का अकेला कमासुत सदस्य था।