फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पर किया पथराव, चार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज के निकट सोमवार को सुबह अराजक तत्वों ने एक पालिटेक्निक कालेज की बस पर पथराव कर दिया। बस का शीशा टूट गया और चार छात्रों को चोट आई है। घायल छात्रों का एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराने के बाद छोड़ दिया गया। कालेज प्रशासन ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रसाद पालिटेक्निक कालेज की बस सुबह छात्रों को लेकर लाइनबाजार की ओर से कालेज की तरफ जा रही है। आरोप है कि बस टीडी कालेज गेट के निकट पहुंची थी तभी 10 से 15 की संख्या में खड़े शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। बस के पीछे का और साइड का कांच टूट गया। खिड़की के पास बैठे पालिटेक्निक द्वितीय और प्रथम वर्ष के छात्र आशीष कुमार, पद्मेश पांडेय, दिव्यांश, शुभम मिश्र, राजीव यादव घायल हो गए। सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों को शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। प्रसाद पालिटेक्निक कालेज की प्रिंसिपल माधुरी सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर लाइनबाजार थाने की पुलिस को दे दी गई है। हालांकिन थानाध्यक्ष लाइनबाजार ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें