फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कसने से हुई थी बस्बुन्निशा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। रानीपुर गांव में विवाहिता बस्बुन्निशा की मौत गला कसने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस बस्बुन्निशा की मौत के एक सप्ताह बाद कब्र से लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया परिवार वालों ने उसकी मौत का कारण बीमारी बताया था। शक होने पर उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के कुचौहां गांव निवासी बस्बुन्निशा की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व रानीपुर गांव निवासी हैदर अली पुत्र जव्वाद के साथ हुई थी। उसके भाई का आरोप था कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज में बाइक मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था दो फरवरी को उसकी हत्या कर मायके पक्ष को बगैर सूचित किए शव दफना दिया गया। पुलिस ने पति हैदर अली, ससुर जौवाद, ननद शानो, जेठानी गुडिय़ा, जेठ नौसाद अली तथा चचेरे ससुर इंसान अली के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मौत के एक सप्ताह बाद शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट के मुताबिक बस्बुन्निशा की मौत गला कसने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें