फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्राइवेट लाइनमैन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शनिवार को अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर वीरभान पुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वीरभान पुर गांव निवासी मोहन राम (45) प्राइवेट लाइन मैन का कार्य करता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर जा रहा था। आजमगढ़-वाराणसी रोड से घर की तरफ मुड़ा था तभी अज्ञात वाहन से धक्का लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर के चुंगी चौराहे पर दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक घायल हो गया। बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा गांव निवासी दिनकर पटेल (28 ) पुत्र मनिराज पटेल निजी कार्य से मछलीशहर आये थे। वह नगर के चुंगी चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दूसरा बाइक सवार फरार हो गया जबकि दिनकर वही घायल होकर नीचे सड़क पर गिर पड़े। आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दूसरी घटना मछलीशहर जौनपुर मार्ग पर कोरमलपुर गांव के पास हुई। जहां टवेरा की चपेट में आने से बाइक सवार बरसठी थाना क्षेत्र के कसेरवा निवासी धर्मेन्द्र कुमार (22)पुत्र रामकिशुन गम्भीर रूप से घायल हो गए। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बंजारेपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक शनिवार की सुबह अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नाले से होते हुए एक दुकान से टकरा गई। हालांकि चालक खलासी बाल बाल बच गए। मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिससे हदसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें