फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सट्टी स्थित शक्ति मेडिकल स्टोर में शनिवार की शाम लगभग सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखी लगभग पचार हजार रुपये मूल्य की दवाई सहित बीस हजार रुपये नगदी जलकर राख हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नगर निवासी डीके जायसवाल का नई सट्टी के समीप स्थित शक्ति मेडिकल स्टोर है। हर रोज की भांति शनिवार की शाम वह अपने मेडिकल स्टोर में बैठे हुए थे। तभी दुकान में लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने लकड़ी के रैक में रखे दवाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद दवाईयां भी धूं-धूं करके जलने लगी। आग इतनी बड़ी हो गई वह काउन्टर तक पहुंच गई और उसमें रखे बीच हजार रुपय भी जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मेडिकल स्टोर स्वामी ने एमसीवी से विद्युत काटी और इसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद दुकान के सामने सैकड़ों लोगों को भीड़ लग गई। आग बुझा दिये जाने के बाद भी उसमें पानी डालने का क्रम जारी रहा ताकि कहीं छोटी सी चिंगारी भी न रह जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें