फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा यादव की मौत के मामले में जांच के लिए आई सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से हुई कृष्णा यादव की मौत के मामले की जांच के लिए सीबीआई चौथी बार जिले में आई। सीबीआई ने बक्शा पुलिस ने उस दौरान जिन-जिन लोगों को उठाया था, उनमें से कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी (25) की 11 फरवरी 2021 की रात थाने में पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में सीबीआई पिछले महीने में तीन बार आ चुकी है। आखिरी बार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में सीबीआई आई थी। तब टीम टीडी कालेज गई थी। जहां टीम ने कृष्णा की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली थी। कृष्णा यादव के भाई अजय यादव ने बताया कि घटना के वक्त उनके भाई के अलावा पुलिस द्वारा उठाए गए कुछ अन्य लोगों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है। सीबीआई की टीम कंधरपुर और सीहीपुर में भी जांच के सिलसिले में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें