बदलापुर क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर शुक्रवार को देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू से भी हमला किया गाय। मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल हो गये।
घायलों में एक पक्ष के धर्मेंद्र सरोज (32), नीतू (38), अंतिमा (26) तथा दूसरे पक्ष के राजाराम (58), करीना तथा 23 वर्षीया नीलम शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।