फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी और स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस

Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

आरोपी के खिलाफ 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को इसकी कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ बीते 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही इसकी कॉपी शनिवार को दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी निवासी अखिलेश बिंद फेसबुक पर भाजापा के समर्थन में पोस्ट डालते रहते हैं। उन्होंने खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ 28 जुलाई को आनंद कुमार यादव ने उसकी पोस्ट पर अत्यंत अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया।

प्रधानमंत्री व स्मृति ईरानी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि उसकी स्क्रीनशॉट भी वादी के पास मौजूद है। अपने कथन के समर्थन में उसने स्क्रीन शॉट तहरीर के साथ संलग्न किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर काफी कोर्ट में प्रस्तुत की। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें