फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर युवाओं के बलबूते बनेगी में भाजपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि यूपी में युवाओं के बलबूते भाजपा की फिर से सरकार बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि साल 2022 के चुनाव में 350 सीट पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। वह मंगलवार को नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित अमृत महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। देश के युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी ।विकासशील से विकसित देश बनने के लिए उसे सामाजिक आर्थिक राजनीतिक प्रशासनिक सभी विषयों में रुचि लेनी होगी। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा आज सरकार पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जनता की सेवा कर रही है ,जिसकी बदौलत आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि केवल भाजपा की एक ऐसी सरकार है इसमें सबके हक की बात बड़ी पारदर्शी तरीके से की जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक दिव्यांशु सिंह एवं अखिल प्रताप सिंह अजय यादव रहे। इस मौके पर प्रदेश के पदाधिकारी रोहित मिश्रा मयंक जयसवाल, सुमित तिवारी, अंकित मिश्र, पंकज मिश्र, राजेश सिंह, आशीष जायसवाल, प्रशान्त सिंह शानू, रजनीकान्त मिश्र, राघवेन्द्र, सत्यम, प्रदीप सिंह, आशुतोष पाल खुशबू सिंह, सोनू पंडित, पवन पाल, अजय यादव, विकास अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक मछलीशहर अखिल प्रताप सिंह ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें