फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लो घायल हो गए। टक्कर इतनी तगड़ी लगीं की महिला कार में फंसकर डेढ़ सौ मीटर तक घसीटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी सलमान खान (18) पुत्र अजीम घर की महिलाओं राजिया खातून (38) और फूलजहां (25) को चंदवक से दवा दिलवाकर घर वापस बाइक से जा रहा था। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गोनौली गांव के पास तेज रफ्तार से पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक चला रहा सलमान व राजिया खातून गिरकर घायल हो गए। वहीं फूलजहां कार में फंसकर घसीटते हुए डेढ़ सौ मीटर तक चली गई। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस घायलों को सीएचसी डोभी पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें