धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर स्थित फायर बिग्रेड के समीप शाहगंज हाईवे पर रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति बाल- बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को सुबह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी गुड्डू गौतम अपनी पत्नी आरती गौतम (32) अपनी टीवीएस पर बैठाकर शाहगंज हाईवे होते हुए कहीं जा रहे थे। फायर बिग्रेड के पास ही धर्मकांटा के पास एक ट्रक चालक वजन कराने के लिए ट्रक आगे पीछे कर रहा था। ट्रक पीछे करते समय मोपेड सवार गुड्डू असंतुलित हो गया। जिससे आरती फिसलकर सड़क पर गिर गई। ट्रक का पिछलें पहिए से दबकर आरती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे शीतला चौकियां चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने ट्रक ़को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार अखिलेश मिश्र ने बताया की महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा यदि ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।