फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में आशीष और काजल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शहीद उद्यान पार्क सेनापुर के मैदान पर सम्पन्न हुई। गया। उद्घाटन सेनापुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदरेज सिंह ने किया।
विज्ञापन

कबड्डी में प्राथमिक स्कूल की बालक वर्ग में सरायबीरू विजेता व तेजपुर उपविजेता तथा बालिका वर्ग में देवराई विजेता व सरायबीरू उपविजेता रहा। जूनियर स्कूल में महादेवा विजेता व उपविजेता परमानंदपुर तथा बालिका वर्ग में देवराई विजेता व महादेवा उपविजेता रही। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 200 मीटर में अनुज पाठक दिल्लाकापुरा प्रथम व सूरज अमिहित द्वितीय, 400 मीटर में आशीष यादव आदर्श विद्यालय केराकत प्रथम व अजीत यादव उदयचंदपुर द्वितीय एवं 100 मीटर में अमन नरहन प्रथम व सचिन बासवारी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में काजल अमिहित प्रथम व सन्ध्या देवराई द्वितीय , 200 मीटर में तनु महादेवा प्रथम व नीतिकार बांसवारी द्वितीय , 400 मीटर में काजल महादेवा प्रथम व सन्ध्या देवराई द्वितीय रही। विजेता व उपविजेता को मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने स्मृति चिन्ह ,प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें