समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ का नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मंत्री बनाया है। सोनभद्र जिले को पहली बार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है । 13 जिले आदिवासी बहुसंख्यक हैं, लेकिन उनकी आर्थिक और सामाजिक दशा इतनी खराब है कि उनके पास रहने के लिए न तो समुचित आवास है और न तो पहनने को कपड़े हीं है। मुख्यमंत्री ने इस अति पिछड़े दबे कुचले समाज के उत्थान के लिए पहली बार इसी समाज से एक व्यक्ति को सरकार में मंत्री पद देकर उनके कल्याण और सेवा में मुझे लगाया है। गरीब और आर्थिक रूप से वंचित होनहार छात्र छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा अभ्युदय योजना संचालित की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, समाजसेवी दिलीप राय बलवानी, मनोज जायसवाल, मेंहीलाल गौतम, अनुराग सिन्हा ,संतोष, डॉ. रामचंद्र व फहमी रिजवी आदि मौजूद रहे।