फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हुआ सर्वांगीण विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साढे़ चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने विधानसभा वार प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज में स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी माफिया को संरक्षण देते थे और भाजपा सरकार उन्हें जेल भेज रही है। शाहगंज में पूर्वांचल विकास परिषद के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को हमेशा प्राथमिकता दी है। सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान, किसान सम्मान निधि और कर्ज माफ करके राहत दी है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी का कहना था कि सरकार जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। मुंगराबादशाहपुर: राज्यमंत्री सुषमा सिंह ने चेयरमैन शिव गोविंद साहू के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। उद्यमी भयभीत नहीं है। छोटे-छोटे उद्यम लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को नौकरी व रोजगार के अवसर मिलेंगे। बेटियां निडर होकर स्कूल व कालेज जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सीएमओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डाक्टर की तैनाती के लिए भी कहा गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
शाहगंज: पूर्वांचल विकास परिषद के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को हमेशा प्राथमिकता दी है। सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान, किसान सम्मान निधि, कर्ज माफ करके राहत दी है। अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए 36 हजार बदमाश जेल की सलाखों में हैं। 135 अपराधियों के एनकाउंटर हुए। अपराधी, भू-माफिया की अब तक 16 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इस दौरान प्रमुख बृजेश यादव, विजय सिंह विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में साढ़े चार वर्ष में 7 अरब 95 करोड़ 86 लाख 15 हजार रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। आईटीआई, फायर स्टेशन, बस स्टेशन, चकरियहवा घाट पर पुल, सिरकिना में पुल, नौरंगाबाद पुल, करनपुर पुल आदि पर कुल एक अरब छह करोड़, 84 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। नए निर्माण कार्यों, सड़क चौड़ीकरण, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, लघु सेतु पर 96 करोड़ 84 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए गए है। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समग्र विकास योजना के तहत सोलर लाइट पर 2 करोड़ 23 लाख रुपये, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, विद्युतीकरण पर 29 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, बलवीर गौर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें