फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी सलाह, छह माह तक सिर्फ स्तनपान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए छह माह तक केवल मां का दूध ही सर्वोपरि है। नवजात को पहले घंटे के अंदर गाढ़ा पीला दूध पिलाना और छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना जरूरी है। प्रसव कक्ष से ही शिशु की त्वचा मां के सम्पर्क में रहनी चाहिए। सिजेरियन प्रसव, कम वजन के नवजात और पहली बार मां बनी के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपदा कोष (यूनीसेफ) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में मात्र 25.2 प्रतिशत महिलाएं ही शिशु को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान करातीं हैं। इसका मतलब चार में से एक बच्चे को ही जन्म के पहले घंटे में मां का दूध नसीब होता है। मात्र 42 प्रतिशत बच्चे ही पूरे छह माह तक सिर्फ मां के दूध के सहारे रह पाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि स्तनपान कराने के दौरान ध्यान रखें कि मां के हाथ धुले हों, उसने मास्क पहना हो आदि। उन्होंने स्तनपान प्रोत्साहित करने के लिए प्रसव पूर्व से ही परामर्श की आवश्यकता जताई गई। इसके साथ ही सीएमओ ने चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के संबंध में निर्देश दिया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. प्रभात, डॉ. एससी वर्मा, मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार नीरज सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद खुवैद रजा, डॉ. आशीष यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें