फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी, सीएमओ ने सर्वे टीम के कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य एसके उपाध्याय और सीएमओ लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को विभाग की ओर से घर-घर चलाए जा रहे सर्वे अभियान में लगी टीमों के कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने टीम के कार्यों की रामपुर सोइरी व रेहटी गांव में जाकर जांच की। सीएचसी रेहटी में लगे ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा।
विज्ञापन

एडी व सीएमओ ने ग्रामीणों से बात कर सर्वे टीम के कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों से अधिकारियों से पूछा कि सर्वे टीम आई थी अथवा नहीं और टीम ने क्या-क्या जानकारी ली। सीएमओ ने रामपुर सोइरी की आशा कार्यकर्ता शकुंतला को अच्छा कार्य करने पर बुके देकर सम्मानित किया। ब्लॉक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 46 टीमें सर्वे कार्य में लगी हैं। टीमें गांवों बुखार पीड़ित लोगों के बारे जानकारी ले रही हैं। इसके अलावा टीमें कोविड व टीबी के लक्षण, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग कोविड की पहली डोज नहीं ले पाए हैं, उनके बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसके अलावा डेंगू व मलेरिया के मरीजों की जानकारी भी एकत्र कर रहे हैं। मरीजों को अस्पताल भेजकर इलाज करवाने की सलाह दी जा रही है। रोगों से बचाव के उपाय बताने के साथ इलाज कराने की सलाह भी टीम दे रही है। उधर, अधिकारियों को सीएचसी रेहटी में निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में कुछ कमी मिली। जिसे ठीक करवाने और यहां बंद चल रहे प्रसव कार्य को चालू कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिंह, अधीक्षक डा. मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें