फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में छात्र आए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में छात्र आए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने पत्र जारी कहा अपने छात्रों को विवि आने से रोकें
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अपूर्ण रिजल्ट को लेकर आए दिन हो रहे आंदोलन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी कर छात्रों को परिसर में आने से रोकने के लिए कहा है। पत्र में विश्वविद्यालय पहुंचने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

पत्र में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने संबद्ध महाविद्यालयों से कहा है कि छात्रों को निर्देश दें कि वह विश्वविद्यालय न जाएं। छात्र कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित छात्र खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा है कि टीडी कालेज के छात्र विवि में हंगामा करके विवि के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। वह महाविद्यालय में अनुपस्थित रहते हैं, लेकिन कालेज प्रशासन की तरफ से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। परीक्षा नियंत्रक ने सफाई दी है कि शासन के निर्देश पर परीक्षा समिति के नियमानुसार ही रिजल्ट घोषित किया गया है। रिजल्ट तैयार करने में यदि कोई मानवीय त्रुटि हुई होगी तो उसे ठीक करा दिया गया है। रिजल्ट घोषित करने में छात्र हितों को प्राथमिकता दी गई है। सभी प्राचार्य अपने महाविद्यालय में सूचना प्रसारित कराएं कि छात्र विवि जाने की बजाय कालेज में पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें