भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 26 सितंबर को लखनऊ में ‘किसान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। इसे लेकर शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय ने डाक बंगले में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं से कुल 2000 से अधिक किसान धन्यवाद रैली में लखनऊ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बसों और चारपहिया वाहनों से किसान 26 सितम्बर को सुबह 6 बजे लखनऊ के लिये रवाना होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, भाजपा मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री द्वय इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, भूपाल सिंह भोले, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विश्व प्रकाश श्रीवास्तव,सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, विनोद सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।