फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 लाख किताबों की हो चुकी है आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क वितरण के लिए अब तक 20 लाख पुस्तकों की आपूर्ति विद्यालयों को हो चुकी है। अभी 14 लाख पुस्तकों का वितरण होना बाकी है।
विज्ञापन

यह जानकारी बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए कुल 34 लाख किताबों की जरूरत है। संबंधित प्रकाशक की ओर से अभी तक 27 लाख किताबों की आपूर्ति की गई है। इसमें से बीस लाख किताबों की आपूर्ति विद्यालयों को करा दी गई है। बची हुई सात लाख किताबें भी विद्यालयों में भेजी जा रही हैं। शेष बची किताबें भी इसी माह के आखिरी तक आने की संभावना है। प्रकाशक की ओर से किताबें उपलब्ध कराने पर उसे विद्यार्थियों में वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें