फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 19 गोवंश बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांरा थाने की पुलिस ने कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा के पास से रविवार की रात चार बजे एक ट्रक से 19 गोवंशों को बरामद किया है। जिसे पुलिस ने मछलीशहर स्थित गोशाला में पहुंचवा दिया। वहीं, ट्रक चालक और कार सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवांरा मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की रात चार बजे चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक स्विफ्ट कार वाहन में कुछ लोग मछलीशहर की तरफ जा रहे हैं, जिनके बताए रास्ते पर पीछे-पीछे एनएच 31 के रास्ते से बिना नंबर प्लेट का ट्रक आ रहा है। इस ट्रक में गोवंश लदे हैं। जिसे मछलीशहर के रास्ते गाजीपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा पर घेराबंदी की गई। हालांकि मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना के मुताबिक कार आगे निकल गई। लेकिन, कुछ ही देर बाद गोवंश लदा ट्रक टोल प्लाजा की ओर दिखाई दिया, जो दूर से ही पुलिस को देख गाड़ी खड़ी करके फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक से कुल 19 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही गोवंशों को मछलीशहर स्थित पशुशाला में पहुंचवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें