फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो विद्युत वितरण खंड स्थापित होंगे नये 18-44-47

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जिले में दो नए विद्युत वितरण खंड स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। नवंबर के अंत तक दोनों नए विद्युत वितरण खंड की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि विद्युत विभाग ने दोनों नए विद्युत वितरण खंड के लिए अधिशासी अभियंता और एसडीओ की नियुक्ति कर दी है। भवन चयनित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल सवा तीन लाख लोगों ने बिजली का कनेक्शन लिया है। बिजली आपूर्ति के लिए जिले में चार विद्युत वितरण खंड थे। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, विद्युत वितरण खंड तृतीय व विद्युत वितरण खंड शाहगंज शामिल हैं। इसके बाद भी लोगों को शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाती थी। विद्युत वितरण खंड का क्षेत्र बड़ा होने की वजह से फाल्ट व तार टूटने आदि कमियों को ठीक करने में विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी होती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से जिले में दो और विद्युत वितरण खंड स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। दो नए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ व विद्युत वितरण खंड मछलीशहर स्थापित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। दो अधिशासी अभियंता और दो एसडीओ की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसमें विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव व एसडीओ मैनेजर प्रसाद हैं। जबकि विद्युत वितरण खंड मछलीशहर के अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्र व एसडीओ राहूल कुमार हैं। इसके अलावा उक्त खंड स्थापित करने के लिए भवन का चयन करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही है।
विद्युत वितरण खंड तृतीय का क्षेत्र काटकर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में शामिल किया जाएगा। जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय का क्षेत्र काटकर विद्युत वितरण खंड मछलीशहर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके मिश्र ने बताया कि दो नए विद्युत वितरण खंड स्थापित करने के लिए भवन का चयन करने के साथ ही अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इन दोनों विद्युत वितरण खंड के लिए अधिशासी अभियंता और एसडीओ नियुक्त हो चुके हैं। दोनों विद्युत वितरण खंड नवंबर माह में स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें