फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय दंगल में पहलवान दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में चार दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल व मेला महोत्सव का आयोजन पांच दिसंबर से किया जाएगा। दो दिन दंगल की खास तैयारी की जा रही है। दंगल के साथ चार दिनों तक मेला भी लगेगा। महोत्सव में प्रदेश समेत दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के पहलवान दंगल में दांवपेंच दिखाएंगे।
विज्ञापन

कुसमिलिया गांव में पांच और छह दिसंबर को दंगल प्रतियोगिता, सात व आठ दिसंबर को ग्रामीण परिवेश की आवश्यकता के सामान, कृषि में प्रयोग होने वाले छोटे उपकरण व उत्पादों की दुकानें लगाईं जाएंगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रधान पति कृष्ण कुमार ने दी।
उन्होंने दंगल स्थल पर पहुंचकर कुश्ती चबूतरे की मिट्टी की गुड़ाई कराई। फर्श को नर्म कर कुश्ती योग्य बनाने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया। चबूतरे के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेडिंग लगाने का काम शुरू है।
विज्ञापन

मेले में बाहर से आने वाले पहलवानों ,अतिथियों व दुकानदारों के खाने-पीने, ठहरने समेत सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर रवि, ब्रजेंद्र, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें