-चोरी के बाद दुकान में बिखरा सामान दिखाता दुकानदार
- फोटो : ORAI
कोंच। नदीगांव में बस स्टैंड के पास दो दुकानों के ताले चटका कर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया। चोर उसी मोहल्ले का निकला। दरअसल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की सभी हरकतें कैद हो गई थीं और आसानी से वह पुलिस गिरफ्त में आ गया।
मंगलवार की रात नदीगांव कस्बे में वीरेंद्र खरे, आदित्या ट्रेडर्स और वीरेंद्र वर्मा की कपड़े की दुकान में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना पर सुबह एसएचओ रामकरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो वहां मौजूद लोगों ने चोर की पहचान कलूटे के रूप में कर ली। बताया कि यह मोहल्ले का ही रहने वाला है और इसी दुकान पर पल्लेदारी का काम करता है। पुलिस ने चोर कलूटे को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि कलूटे नशे का आदी है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह परिहार को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बड़े दुकानदारों से कहा इस घटना से सभी बड़े दुकानदारों को सबक लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवा ले। ताकि पुलिस को भी चोरी या अन्य कोई भी घटना पता चल सके। चोरी गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।