उरई। काफी समय से जिले में तैनात इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया गया है। जबकि दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर जिले में इंस्पेक्टर आए हैं। देर शाम पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के मुताबिक जिले में कार्यरत लखन यादव, मनोज मिश्रा, दिनेश चंद्र, रामकरन, आदित्य प्रकाश अजीत सिंह, सुधाकर मिश्रा, शिव गोपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मिनय दिवाकर, अशोक कुमार, मो. इमरान खान, विनोद पांडे को झांसी स्थानांतरित किया गया है। जबकि प्रेमचंद्र, कृष्णदेव यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, बंधलाल यादव, भगवान दास, संजय सिंह को तबादला जिला ललितपुर किया गया है। इसी तरह झांसी से अजीत सिंह, विवेक कुमार मौर्य, नरेंद्र प्रताप, अजय अवस्थी, मो. नफीस, गोपाल सिंह यादव, सभाजीत मिश्रा को जालौन भेजा गया है। (ब्यूरो)