फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर हो रहा था जुआ, आठ जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र ने मोहल्ला चिमनदुबे में एक घर में चल रहे जुआ के खेल पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने 54520 रुपये एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में इखलाक के मकान में कई दिनों से पुलिस को जुआ खिलवाए जाने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की शाम किसी ने पुलिस को मकान में चल रहे जुआ के फड़ की सटीक सूचना दी। सूचना मिलते की प्रभारी कोतवाल महेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा आदि ने पहले मकान की घेराबंदी कर बंद कमरे में जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। मौके से जमीलउद्दीन, मोहम्मद असगर, इखलाक निवासीगण चिमनदुबे, राजेश कुमार मुरलीमनोहर, मोहम्मद हाशिम, रहीम निवासीगण रापटगंज, आशू निवासी दबगरान, नियामत निवासी खटीकान को पकड़ लिया है। तलाशी लेने पर पुलिस ने 54520 रुपये बरामद किए। कोतवाली लाकर पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ ही बंद कमरे में संगठित गिरोह के रूप में जुआ खेले जाने की भी रिपोर्ट दर्ज की है। इस संदर्भ में सीओ विजय आनंद ने बताया कि पकड़े गए लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया।
-----------------
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
अधिक शराब सेवन से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। अधिक शराब के सेवन से संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाहा (42) को शराब पीने की लत के कारण घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शराब न पीने के लिए परिवार के लोग अधेड़ पर दबाव बनाते थे। पर उसने शराब पीना बंद नहीं किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह शराब पीकर रास्ते में गिर गया। जब सूचना मिली तो उसे घर लेकर आए। इसके कुछ समय बाद अचानक उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल महेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोगों की मांग पर उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत के बाद पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत के बाद पुत्र सोनू (22) व सुमेश कुमार (18) भी गमगीन हैं। प्रभारी कोतवाल महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें