फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा जलालपुर मार्ग पर लगा जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
कदौरा जलालपुर मार्ग पर जाम खुलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कदौरा-जलालपुर मार्ग पर बुधवार की रात एक ट्रक खराब होने के कारण मार्ग पर भीषण जाम लग गया। वहीं छोटे वाहन चालकों ने पहले निकालने के चक्कर में वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए। इस कारण सड़क के दोनों ओर करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक-एक करके निकलवाया। तब जाकर जाम खुला। जाम से करीब 12 घंटे तक लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

खदान बंद होने के बाद मौरंग व्यापारियों ने जगह-जगह सड़क के किनारे ढेर लगा लिए हैं। इस कारण सड़क संकरी हो गई है। जिस कारण आए दिन कदौरा जलालपुर मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को इसी मार्ग पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण लंबा जाम लग गया। भीषण जाम से 12 घंटे तक छोटे बड़े वाहनों को जूझना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कुलदीप कुमार, प्रगति वर्मा, अंकित श्रीवास्तव हरिबाबू आदि ने बताया कि कस्बे के बाहर से चतेला के आगे तक कई मौरंग के ढेर लगे हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक निकलते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। एंबुलेंस हो या सवारी वाहन आदि को निकलने के लिए भी घंटों का इंतजार करना पड़ता है। पुलिस कर्मियों के प्रयास के बाद जाम खुल सका। उपनिरीक्षक बाबूलाल ने कहा की ट्रकों को सड़क से हटवा दिया गया है, साथ ही मौरम व्यापारियों को चेतावनी दे दी गई है। वह मौरं भरने आने वाले ट्रकों को साइड से खड़ा कराए। ताकि आवागमन बाधित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें