फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी किसान हल्केपाल (59) मंगलवार की दोपहर बाजार से सामान खरीदने गया था। जब वह सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। तभी हैदलपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुरेश ने बताया कि उसके चार पुत्र लालता, मनोज, शिवम, राजकुमार है। सभी गुजरात में काम करते है। जबकि मृतक घर पर रहकर खेती करता था। पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें