कदौरा। कस्बे के एक मोहल्ले निवासी 17 वर्षीय युवती ने सोमवार की रात घर में पंखे के कुंडे में दुपट्टा डाल कर फांसी लगा ली।
परिजनों ने जब युवती को पंखे में झूलते देखा तो हड़कंप मच गया और आननफानन में उसको सीएचसी ले कर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए युवती का दाह संस्कार कर दिया है। मोहल्ले के लोगो का कहना है कि युवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव ने कहा कि जानकारी नही है। (संवाद)
××××××××××
पत्नी को भगा ले जाने का आरोप
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला बमहौरी निवासी अजय कुमार ने मंगलवार थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर पत्नी भूमिका बाजार चूड़ी पहनने के लिए कह कर घर से गई थी। शाम तक घर लौट के न आने पर उसने मोहल्ले व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। पर पता नही चल सका। पत्नी एक लाख रुपये के सोने चांदी के गहने व 15 हजार की नगदी भी ले गई हैं। आरोप है कि उसका बहनोई हमीरपुर उसकी पत्नी को बहला फुसला भगा ले गया है। (संवाद)