एसडीएम से शिकायत करने जाती टीहर गांव की महिलाएं।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। टीहर के 50 ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया। पत्र में बताया कि कोटा आवंटन को लेकर दस दिन पहले बैठक बुलाई गई थी। इसमें रामपुरा पुलिस ने तीस महिला-पुरुषों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। एसडीएम सालिकराम का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। तहसील क्षेत्र के गांव टीहर निवासी रेशमा बानो, संगीता त्यागी, कल्पना, अनामिका, पुष्पलता, मोहन, शशिकांत, राजू आदि ने शुक्रवार दोपहर एसडीएम सालिकराम को शिकायत देते हुए बताया कि 27 जुलाई को टीहर में कोटा आवंटन को लेकर खुली बैठक हुई थी। जो शांतिपूर्वक निपट भी गई थी। इसके बावजूद रामपुरा पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)
---
पत्थर टूटने से दो मजदूर घायल
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव गीधन की खोड़ निवासी समरथ सिंह का पत्थर का लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर के दौरान पत्थर टूट गया। इससे काम कर रहे कस्बा के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी मजदूर बबलू एवं मुन्ना घायल हो गया। गृहस्वामी ने आननफानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। (संवाद)
------------
आम रास्ते से निर्माण से आवागमन बाधित
जालौन। ग्राम खनुवां में आम रास्ते में दबंग ने अवैध रूप से निर्माण कर रखा है। इस कारण आवागमन बाधित हो गया है। आवागमन बाधित होने के कारण हो रही परेशानी को लेकर राममोहन पटेल ने पुलिस से शिकायत की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को आम रास्ते में बने अवैध निर्माण को हटवाने का निर्देश दिया था। पुलिस के कहने पर तीन दिन में निर्माण हटा लेने का आश्वासन भी दिया गया था। पर नहीं हटा है। ग्राम प्रधान शिवकुमार ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। (संवाद)