फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जे से लटका मिला किसान का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। वृद्ध किसान ने घर के छज्जे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सोकर जागे परिजनों ने फांसी पर शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख निवासी तेजराम राठौर उर्फ लल्लू(65) ने घर के बाहर छज्जे में लगे हुक में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन सुबह जब सोकर जागे तो शव लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के दिव्यांग ने बताया कि रात को सभी लोगों ने साथ मिलकर खाना खाया और इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह जब उसकी नींद खुली तो शव को लटका देखा। मृतक किसान की मौत से पत्नी रामसखी पुत्र रामू व तीनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-------------
खेत पर गए किसान की हालत बिगड़ी, मौत
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी मानसिंह(55) गुरुवार की सुबह खेत पर गया था, जहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गया। आसपास के खेतों पर पर मौजूद किसानों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र मानवेंद्र ने बताया कि उसके पिता के पास 18 बीघे खेती है। जिसमें उसने फसल बोई थी। बारिश अधिक होने के चलते फसल खराब हो गई थी। इसी के चलते मानसिंह तनाव में रहते थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें