फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को धमका कर नकदी जेवर ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव भदारी में रात में घर में घुसे चोरों ने पहले घर की एक महिला को बंधक बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर नकदी जेवर ले गए। भदारी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग रोज की तरह सो गए। पत्नी भारती अकेली लेटी हुई थी। रात लगभग दो बजे चोर घर में घुस आए और भारती को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर नकदी, जेवर लाने को कहा। भयभीत भारती ने अलमारी से नकदी और गहने चोरों के हवाले कर दिए। जब चोर निकल गए तब भारती ने घरवालों को वारदात की जानकारी दी। राहुल ने बताया कि चोर मंगलसूत्र समेत जेवरात और नौ हजार की नगदी ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और पड़ोसियों से पूछताछ की। (संवाद)
विज्ञापन

----------
जबरन फाटक ले जाने का आरोप
कोंच। कबाड़ का काम करने वाले इमरान ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने गांव कुंवरपुरा में लोहे का एक फाटक कबाड़ में खरीदा था। जिसे गांव में ही मित्र के पास रखवा दिया था। 19 जुलाई को उक्त गेट गांव के ही दो लोग जबरिया ले जा रहे थे तो मित्र ने उन्हें रोका। तब उन लोगों ने मित्र को धमकी दी। इमरान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें