फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में युवक को मारी कुल्हाड़ी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। गांव में चल रहे सड़क व नाली निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह लहूलुहान हालत में मरणासन्न हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव में सड़क व नाली निर्माण के दौरान नाली के पानी निकासी को लेकर यशदत्त मिश्रा (18) का बुधवार को विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पड़ोस के दोनों युवकों ने यशदत्त के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर उरई आए। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-------------
कीड़े के काटने से महिला की मौत
खेत में घुसी गाय को भगाने गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसाकलार। खेत में फसल चर रही गाय को भगाने गई महिला को कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ग्वालियर ले जा रहे थे, रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी शंकर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी बुधवार की सुबह छह बजे घर के पास खेत में फसल चर रही गाय को भगाने के लिए पहुंची। तभी किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत से बेटे आकाश बेटी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें