फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामन

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कोटरा थाना क्षेत्र के कस्बे में शनिवार की रात को मकान के छप्पर में लगी आग से घर में रखे खाने-पीने का सामान सहित नगदी जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
विज्ञापन

ग्राम धुरट निवासी रमेश सोनी अपने पूरे परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। तभी करीब 12 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से मकान के ऊपर बने छप्पर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जब कमरों में आग का धुआं भरा तो परिजनों की आंख खुली और उन्होंने मकान का छप्पर जलते हुए देखा। तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। पर आग नहीं बुझी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिनेश सोनी ने बताया कि कमरे में रखे समान में खाने पीने का सामान 6 क्विंटल गेहूं, लाही मटर का बीज, टीवी अलमारी खाद, पायल बिछिया एवं 50 हजार नगद रखे हुए थे। हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। आग किन कारणों से लगी है। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिली थी, फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें