फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूज नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, मौत, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन) । पहुज नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। नहाते समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को डूबता देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने नदी से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली जागीर गांव निवासी राघवेंद्र (22) ट्विंकल दोहरे (23) मजदूरी करते थे। वह मंगलवार को कुसेपुरा गांव स्थित मंदिर का लेंटर डालने गए थे। वहां पर काम करने के बाद दोपहर के समय दोनों पहुज नदी में नहाने चले गए। तभी दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों नें बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए। हादसे की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर गांव पहुंची तो मातम छा गया।
---------------
एक वर्ष पहले ही हुई थी युवकों की शादी
डूबे युवकों के परिजनों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले राघवेंद्र की शादी किरण और ट्विंकल की शादी सर्वेशी से हुई थी। मौत से दोनों की पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------
एक महीने के अंदर ये चौथा हादसा
बता दें जिले में पिछले कुछ दिनों से पानी में डूबकर मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। दो दिन पहले ही कोटरा स्थित सलाघाट पर पिकनिक मानने गए शहर के दो रिश्तेदार भाइयों की डूबने से मौत हो गई थी। पांच जून को जालौन माता दर्शन करने गए कुठौंद निवासी आकाश और प्रबल की डूबकर मौत हो गई थी। इसी तरह 29 मई को गोपालपुरा स्थित पहुज नदी में मछली पकड़ते समय मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें