फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के उिए पालिका ने खरीदे तीन ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्वच्छता के लिए नगर पालिका ने तीन ट्रैक्टर खरीदे है। इन ट्रैक्टरों से सैनिटाइजेशन और कूड़ा उठाने का काम लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार और सफाई निरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार की शाम को ट्रैक्टरों का पूजन किया और उन्हें सैनिटाइजेशन के काम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार ने बताया कि अभी किराये पर दो ट्रैक्टर लेकर सैनिटाइजेशन व कूड़ा उठाने का काम चल रहा है। जिसके चलते सैनिटाइजेशन के काम समस्या आ रही थी। अब पालिका ने स्वयं तीन नए ट्रैक्टर खरीद लिए है। जिसके चलते समस्या दूर हो जाएगी। समय से सैनिटाइजेशन और कूड़ा उठाने का काम हो सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन फागिंग मशीनें भी खरीदी गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में सफाई को लेकर पालिका का विशेष जोर है। हर गली में सफाई कर्मचारी पहुंचाने और फागिंग कराने का काम किया जाएगा। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें