फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू को लेकर दिखा उत्साह, सफर को बताया सुविधाजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर झांसी ट्रैक पर गुरुवार से कानपुर झांसी मेमू का संचालन शुरू हो गया। मेमू उरई स्टेशन पर 30 मिनट देरी से आई। पहले दिन उरई से झांसी की ओर सफर करने वाले 32 यात्रियों ने टिकट खरीदें। जिसमें रेलवे को 1405 रुपये की आय हुई। मेमू कानपुर से सुबह 7.05 बजे चलेगी और उरई सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी। पहले दिन यह ट्रेन पांच मिनट उरई रेलवे स्टेशन पर रुकी। ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही मेमू उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन आई तो यात्रियों में ट्रेन में बैठने को लेकर उत्सुकता रही। यात्रियों ने बहुत आरामदायक सीटों पर बैठकर बहुत ही सुखद यात्रा करने का अनुभव दिखा। यात्री ट्रेन को लेकर खुश दिखाई दे रहे थे। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने बताया कि मेमू अब कानपुर झांसी झांसी कानपुर के रास्ते रोजाना चलेगी। जिससे कानपुर से झांसी जाने वाले बीच के स्टेशनों पर उतरने वाली यात्रियों को सुविधा मिली है ट्रेन के चालक ओपी सिंह ने बताया कि इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। इसमें बैठने के लिए सुविधाजनक कोच लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें