उरई। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तत्वावधान में सांस्कृतिक विरासत को जन जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की ओर से 250 किमी साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंगलवार को झांसी से उरई तक साइकिल यात्रा निकली।
युवा आशीष रिछारिया एवं शुभम पटेल ने कहा कि बुंदेली माटी बुंदेली संस्कृति न सिर्फ हमें जीवन जीने का सलीका सिखाता है बल्कि अपनी माटी की सुंगध हम सब के अंदर एक नई चेतना का प्रवाह करती है। संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि फेस्टिवल के बैनर तले हमेशा यह कोशिश रहती है कि जन जागरुकता के साथ साथ प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्य किए जाए। (संवाद)